गुल से गुलिस्तां हो रहा है,
मेरा भारत महान हो रहा है।
मज़हबी दंगो से परेशान हो रहा है,
मेरा भारत महान हो रहा है।
भुखमरी से परेशान हो रहा है,
मेरा भारत महान हो रहा है।
जाति में बंट कर महान हो रहा है,
मेरा भारत महान हो रहा है।
बेटी की इज़्ज़त रोज़ गवां रहा है,
मेरा भारत महान हो रहा है।
गरीब गरीबी में पिस्ता जा रहा है,
मेरा भारत महान हो रहा है।
फौजी रोज़ शहीद हो रहा है,
मेरा भारत महान हो रहा है।
दहशतगर्दी में मुल्क जी रहा है,
मेरा भारत महान हो रहा है।
ईमान की चद्दर फटी जा रही है,
मेरा भारत महान हो रहा है।
सियासत के फन को न फैलाओ इतना,
दिलो दिल से आमजन परेशान हो रहा है।
- भड़ोल
No comments:
Post a Comment